{"_id":"1861df470279187af8e8062de80a19e7","slug":"now-burn-unit-has-50-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, 50 बेड की हुई बर्न यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत, 50 बेड की हुई बर्न यूनिट
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Jan 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल की बर्न यूनिट में बेड की संख्या बढ़कर 15 से 50 हो गई। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने बुधवार को बर्न यूनिट के उच्चीकृत वार्ड का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 1947 के बाद से सिविल अस्पताल की बर्न यूनिट 15 बेड की थी। जो कार्य 65 साल में नहीं हुआ, उसे समाजवादी सरकार ने 22 महीने के कार्यकाल में कर दिया।
विज्ञापन
बर्न यूनिट में अब 50 बेड हो गए है। ये प्रदेश की सबसे बड़ी बर्न यूनिट हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल के डॉक्टर काबिल हैं। पैरामेडिकल स्टाफ भी प्रशिक्षित है।
विज्ञापन
इसलिए मरीजों को फायदा मिलेगा। सिविल की तरह की 50 बेड की डेडीकेटेड बर्न यूनिट किसी भी अस्पताल में नहीं है। अहमद हसन ने कहा कि बलरामपुर, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
सिविल में भी मरीजों की भीड़ है। अब जरूरत इसके विस्तार की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूचना विभाग की भूमि को लेकर अस्पताल का विस्तार करने के लिए कहा है। जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा।
बर्न यूनिट के 35 बेड बढ़ने के बाद अस्पताल में कुल बिस्तरों की संख्या 401 हो गई है। भर्ती मरीजों को पौष्टिक और शुद्ध भोजन देने के लिए किचन का आधुनिकीकरण किया गया है।
24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए 125 केवी के चार और 50 केवी का एक जनरेटर लगाया गया है। इससे पूरे अस्पताल को आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति मिलेगी।
इस मौके पर निदेशक बलरामपुर डॉ. टी.पी. सिंह, सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस.के. हसन, सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे भी मौजूद थे।
ये मिली सौगातें
प्लास्टिक एवं बर्न सर्जरी वार्ड, आधुनिक रसोई घर, इमरजेंसी ओटी, सभागार कक्ष, सब स्टेशन व जनरेटर कक्ष।
फैक्ट फाइल
सिविल डिस्पेंसरी की स्थापना 3 अप्रैल 1960 में हजरतगंज में की गई थी। 1962 में इंडो-चाइना युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के लिए सूचना विभाग के प्रदर्शनी हॉल में सिविल चिकित्सालय (वर्तमान में) शुरू किया गया।
14 अगस्त 1991 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी व सर्जरी ओटी कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया और अस्पताल का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से कर दिया गया।
14 मार्च 1993 को तत्कालीन राज्यपाल ने सूचना भवन के प्रदर्शनी हॉल में 60 बेड का इनडोर विभाग शुरू किया गया। 29 नवंबर 1995 को इमरजेंसी व सर्जिकल ओटी का शुभारंभ किया गया।
25 अप्रैल 2003 को बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी के 15 बिस्तरों की यूनिट शुरू हुई। 27 अगस्त 2013 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 50 बेड के बाल रोग भवन का लोकार्पण किया।