फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now birth and feath certificates will be made in zonal offices

अब जोनल अधिकारी जारी करेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Sun, 07 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now birth and feath certificates will be made in zonal offices
अब जोनल कार्यालयों में बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन

शहरवासियों को अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने और उसमें संशोधन के लिए मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी होगी। नगर निगम के जोनल कार्यालयों में ही अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। जिला जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्ट्रार की ओर से नगर निगम के जोनल अधिकारियों को जोनल रजिस्ट्रार नामित कर दिया गया है।

जोनल स्तर पर भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का काम हो, इसके लिए पिछले सप्ताह नगर स्वास्थ्य अधिकारी पंकज भूषण की ओर से व्यवस्था में बदलाव किया था। इसके लिए जोनल अधिकारियों को जोनल रजिस्ट्रार बनाने के लिए अपर जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु व मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया था। इसके बाद अब अपर जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु ने नगर निगम के आठ जोनल अधिकारियों को जोनल रजिस्ट्रार नामित कर दिया है। वह प्रमाण पत्र जारी कर सकें उसके लिए यूजर आईडी पासवर्ड भी आवंटित कर दिया है। इसके बाद अब जोनल स्तर पर प्रमाण पत्र जारी करने का काम होगा। अभी तक सभी आठों जोन में बनने वाले प्रमाण पत्रों को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के ही डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed