{"_id":"6838c9a380860acb790820e6","slug":"now-apply-for-bhatkhandes-art-interest-workshop-till-31st-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1227218-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब 31 तक करें भातखंडे की कला अभिरुचि कार्यशाला के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब 31 तक करें भातखंडे की कला अभिरुचि कार्यशाला के लिए आवेदन
Fri, 30 May 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 30 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कला अभिरुचि कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 31 मई तक ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। इस बार सबसे अधिक संख्या कथक नृत्य में प्रशिक्षुओं की हैं। इनमें अधिकतर बच्चे हैं। कार्यशाला में प्रतिभागी गायन और वादन की विभिन्न विधाओं को सीख रहे हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक लोगों ने दाखिला लिया है। पिछले साल कुल 414 लोग थे और इस बार 482 प्रशिक्षु दाखिला ले चुके हैं। साथ ही, पखावज, सारंगी और सतारा वाद्य यंत्र का मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन