फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now an NGO will be able to run only two old age homes in UP fresh tenders will issue for 58 districts

UP News: अब एक NGO सिर्फ दो वृद्धाश्रम चला सकेगा, 58 जिलों में नए सिरे से टेंडर जारी करेगा समाज कल्याण विभाग

Fri, 18 Jul 2025 10:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 10:26 PM IST
सार

यूपी में अब एक NGO सिर्फ दो वृद्धाश्रम ही चला सकेगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग 58 जिलों में नए सिरे से टेंडर जारी करेगा। शासन स्तर पर नियम व शर्तें तैयार हो रही हैं। 

विज्ञापन
Now an NGO will be able to run only two old age homes in UP fresh tenders will issue for 58 districts
वृद्धाश्रम में भजन सुनते वृद्धजन (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग 58 जिलों में वृद्धाश्रमों के लिए नए सिरे से टेंडर जारी करेगा। इसके लिए शासन स्तर पर नियम व शर्तें तैयार की जा रही हैं। एक एनजीओ को अधिकतम दो वृद्धाश्रम ही संचालन के लिए दिए जाएंगे।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग सभी 75 जिलों में निराश्रित वृद्धों के लिए वृद्धाश्रम संचालित कर रहा है। इसमें उनके रहने, खाने और मनोरंजन की व्यवस्था होती है। आवश्यकता पड़ने पर सरकारी अस्पतालों की मदद से उनके स्वास्थ्य की भी चेकिंग करवाई जाती है। ये वृद्धाश्रम गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) के माध्यम से संचालित किए जाते हैं। उन्हें वृद्धों की संख्या के आधार पर भुगतान होता है।
विज्ञापन


वर्तमान में संचालित 58 वृद्धाश्रमों का अनुबंध अक्टूबर में समाप्त हो रहा है। इनके लिए नए सिरे से टेंडर कराया जाएगा। टेंडर देने में उन एनजीओ को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें पहले से वृद्धाश्रम चलाने का अनुभव होगा। राज्य या केंद्र सरकार से पुरस्कार प्राप्त एनजीओ को भी वरीयता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

58 प्रतिशत क्षमता पर चल रहे हैं वृद्धाश्रम

यूपी के सभी वृद्धाश्रमों की कुल क्षमता 11250 हैं, लेकिन वर्तमान में इनमें 6500 वृद्ध रहे रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक्र जब वृद्धाश्रमों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई तो संख्या में 15-20 प्रतिशत की कमी आ गई। आने वाले समय में बायोमीट्रिक हाजिरी पर और भी अधिक जोर रहेगा। इसे सुबह के नाश्ते, लंच और डिनर के समय अनिवार्य किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed