फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now 8 rounds are taken in marriage ceremony

शादी में अब लेने होंगे सात नहीं पूरे आठ फेरे

Mon, 27 Apr 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 27 Apr 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
Now 8 rounds are taken in marriage ceremony

यूपी में एक बड़ी पहल की गई है। रविवार को पंवार खाप 32 की पंचायत में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए शादी में आठवें फेरे की शुरुआत और गर्भपात करवाने वाले दंपतियों का सामाजिक बहिष्कार करने समेत कई महत्वपूर्ण सामाजिक फैसले लिए गए।

विज्ञापन


गांव सांवड़ स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हुई इस पंचायत की अध्यक्षता पंवार खाप प्रधान रामेश्वर पंवार ने की।

पंवार खाप प्रधान ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि बारात में 51 व्यक्तियों से अधिक लोगों को शामिल नहीं किया जाए, बिगड़ते लिंगानुपात को देखते हुए शादी के दौरान आठवां फेरा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जरूर लिया जाए।
विज्ञापन

गर्भपात कराने वालों को समाज से करेंगे बाहर

Now 8 rounds are taken in marriage ceremony

यह भी फैसला लिया गया कि गर्भपात करवाने वाले दंपति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत ने खाप के तहत आने वाले सभी गांवों में भविष्य में शादी या अन्य समारोह के दौरान डीजे बजाए जाने पर पूर्ण रुप से पाबंदी लगाई है।

पंचायत में निर्णय लिया गया कि कोई व्यक्ति डीजे का प्रयोग करता है तो उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत में शराब पर पाबंदी लगाने के अलावा पेड़ लगाए जाने संबंधी महत्वपूर्ण सामाजिक फैसले लिए गए।

पंवार खाप 12 गांवों के प्रधान बाबू सिंह ने कहा कि खाप द्वारा लिंगानुपात को नियंत्रित करने के लिए एक कमेटी बनाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed