फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notifications for mlc election.

विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी, देखें कार्यक्रम

Mon, 08 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Notifications for mlc election.

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के  36 सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन


हालांकि पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया। 15 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन मार्च को इन सीटों के लिए मतदान होगा।

100 सीटों वाली विधान परिषद में 36 सदस्य स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से चुने जाते हैं। इस चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, कैंट बोर्ड के सदस्य व शहरी निकाय (नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों) के सदस्य मतदान करते हैं। इसमें 35 सीटों से 36 उम्मीदवार चुने जाते हैं।

विज्ञापन

6 मार्च को होगी मतगणना

Notifications for mlc election.

मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट ऐसी है जहां से दो उम्मीदवार चुने जाते हैं। नामांकन प्रक्रिया 15 फरवरी तक चलेगी।

16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की होगी और नाम वापसी 18 फरवरी को होगी। तीन मार्च को मतदान होगा।

मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक चलेगी। मतगणना छह मार्च को होगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त पांडेय ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed