{"_id":"a51efb5decbd7ef3ae0ac602331de379","slug":"notification-will-be-issued-for-15-ls-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लोकसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लोकसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की 15 लोकसभा सीटों के लिए पांचवें चरण की अधिसूचना आज दिन में 11 बजे जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
इसमें अवध क्षेत्र की अमेठी, सुलतानपुर, फैजाबाद, बहराइच व गोंडा सहित कुल आठ लोकसभा सीटें शामिल हैं।
शनिवार दिन में 11 बजे अधिसूचना जारी होते ही पांचवें चरण की सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने भी शुरू हो जाएंगे।
पहले ही दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से अपना पर्चा भरने जा रहे हैं। नामांकन पत्र 19 अप्रैल तक प्रत्येक कार्य दिवस में 11 बजे से तीन बजे के बीच भरे जाएंगे।
21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 23 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
जिन 15 लोकसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी होगी, उनमें अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फूलपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर व भदोही शामिल है।
विज्ञापन