{"_id":"5a918ae74f1c1b4f588ba888","slug":"notification-for-rajya-sabha-election-issued-for-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन 5 मार्च से, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन 5 मार्च से, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र 5 से 12 मार्च तक दाखिल किए जाएंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने शनिवार को प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया।
विज्ञापन
लू के मुताबिक, 5 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन भरने का काम शुरू होगा। 12 मार्च तक पर्चे दाखिल हो सकेंगे। 13 मार्च को इनकी जांच होगी और 15 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश से राज्यसभा सदस्य विनय कटियार, प्रमोद तिवारी, नरेश अग्रवाल, किरनमय नंदा, दर्शन सिंह यादव, जया बच्चन, मुनकाद अली, चौधरी मुन्नवर सलीम और आलोक तिवारी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती के इस्तीफे के बाद उनकी सीट भी खाली हो गई है।
विज्ञापन
दरअसल, केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 59 सीटों के लिए चुनावों की शुक्रवार को घोषणा कर दी। इन चुनावों के बाद ऊपरी सदन में भाजपा की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 10 सीटों के लिए चुनाव होना है।
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और राजस्थान से तीन-तीन जबकि बिहार व महाराष्ट्र से भी छह-छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से 5-5 सदस्य भी अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। वहीं कर्नाटक, गुजरात से चार-चार और झारखंड से दो सदस्य भी अपना अवधि पूरी करेंगे। छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी एक-एक सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।