फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice Will Be Sent to Students Absent Three Days Without Notice

Lucknow News: बिना सूचना तीन दिन गैरहाजिर छात्रों को भेजा जाएगा नोटिस

Tue, 07 Jan 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Notice Will Be Sent to Students Absent Three Days Without Notice

विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में विद्यार्थी बिना किसी पूर्व सूचना के कक्षाओं से गैरहाजिर नहीं हो पाएंगे। ऐसा करने पर संबंधित विभाग के शिक्षक उनके माता-पिता को इसकी सूचना भेजेंगे। इसमें छात्र कितने दिनों से कक्षा में नहीं आया है, इसकी जानकारी दी जाएंगी। परीक्षा समिति की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर के बाद परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।



पुनर्वास विवि में 19 दिसंबर को 17वीं परीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें परीक्षा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार कर उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया था। इसके बाद इसका विस्तृत कार्यवृत्त जारी कर दिया गया। इसी क्रम में विवि में होने वाली 75 अंकों की सभी परीक्षाओं में प्रश्नों के उत्तर में निर्धारित शब्द सीमा की बाध्यता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। अब आगे से उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों की प्रकृति के अनुसार उचित शब्द सीमा में लिखे गए उत्तर पर अभ्यर्थी को अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इंटरनल में शून्य अंक फिर पास कर सकेंगे परीक्षा



परीक्षा समिति में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों) में पास होने की न्यूनतम अर्हता 40 प्रतिशत निर्धारित है और आंतरिक मूल्यांकन के लिए कोई भी न्यूनतम प्रतिशत तय नहीं है। छात्र आंतरिक परीक्षा में अगर शून्य अंक भी पाता है और सेमेस्टर परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण मानकों को पूरा करता है, तो वह उत्तीर्ण माना जाएगा। इसके साथ ही किसी भी पाठ्यक्रम में ग्रेड पी से ओ तक ग्रेड पाने वाले छात्र को भी उत्तीर्ण माना जाएगा। छात्र को सेमेस्टर परीक्षा में अधिक सात ग्रेस मार्क्स पाने का लाभ भी दिया जाएगा, बशर्ते वह सेमेस्टर परीक्षा को पास करने में सक्षम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी के दो विषयों के कार्यक्रम जारी



परीक्षा विभाग की ओर परास्नातक की परीक्षाओं के लिए दो विषयों एमए एजुकेशन और इकोनॉमिक्स के परीक्षा कार्यक्रम जारी किए गए हैं। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। जारी कार्यक्रम में एमए अर्थशास्त्र की परीक्षाएं 11 से 20 जनवरी व एमए शिक्षाशास्त्र की परीक्षाएं 16 से 24 जून के बीच होनी प्रस्तावित हैं। इसके अलावा एमए समाजशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed