फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice was served to 392 doctors of the capital

Lucknow News: राजधानी के 392 डॉक्टरों को थमाया गया नोटिस

Mon, 08 Sep 2025 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Notice was served to 392 doctors of the capital
लखनऊ। सरकार ई-संजीवनी सेवा को प्रोत्साहित कर रही है, मगर सरकारी अस्पतालों के मेडिकल अफसर इसकी अनदेखी कर रहे हैं। अगस्त के आंकड़ों से पता चलता है कि अस्पतालों के मेडिकल अफसर (एमओ) और कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) ने ई संजीवनी सेवा से एक भी मरीज का इलाज नहीं किया। इस मामले में लखनऊ मंडल के अपर निदेशक ने छह जिलों के सीएमओ को पत्र लिखकर एमओ व सीएचओ पर कार्रवाई करते हुए प्रोत्साहन राशि रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अपर निदेशक का आदेश मिलने के बाद सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने 404 डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। ई-संजीवनी राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा है जिसके माध्यम से घर बैठे ऑन लाइन विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा सकता है। इससे मरीज वीडियो कॉल पर डाक्टर से सलाह ले सकता है। सभी सीएचसी, पीएचसी समेत बड़े सरकारी अस्पतालों को सेवा से जोड़ा गया है। लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने लखनऊ, हरदोई, खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव के सीएमओ को निर्देश दिया कि अगस्त में ई- संजीवनी सेवा से मरीजों को परामर्श नहीं दिया गया है। इसके लिए सम्बन्धित एमओ व सीएचओ को प्रोत्साहन भत्ता न दिया जाए। सभी को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed