फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to two doctors for prescribing outside medicines

Lucknow News: बाहर की दवाएं लिखने पर दो डॉक्टरों को नोटिस

Wed, 28 May 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Notice to two doctors for prescribing outside medicines
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार सुबह बलरामपुर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का हाल लिया। इस दौरान पता चला कि दो डॉक्टरों मरीजों को परचे पर बाहर की दवाएं लिखी हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताते हुए डॉक्टरों को नोटिस जारी करवाकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत पर ब्रजेश पाठक सुबह बलरामपुर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने आधे घंटे तक निरीक्षण किया। स्टोर से दवाओं का ब्योरा लिया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में आपूर्ति होने वाली वाली सभी दवाएं मिलीं। ईएनटी के मरीज के परचे पर लिखी दो दवाओं में से एक अस्पताल में थी। फिजिशियन के परचे पर भी बाहर की दवाएं लिखी मिलीं। डिप्टी सीएम ने कहा, डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखें। जो डॉक्टर ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम ने निदेशक को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के भी सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed