फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to the investigating officer on the charge of bargaining with the patient in the commission case

Lucknow News: कमीशनखोरी प्रकरण में मरीज से साैदेबाजी के आरोप में जांच अधिकारी को नोटिस

Sun, 07 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to the investigating officer on the charge of bargaining with the patient in the commission case
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में नेत्र रोग विभाग में कथित कमीशनखोरी के मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता मरीज से सीधे संपर्क करने के आरोप में एक प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


दरअसल, नेत्र रोग विभाग के डॉ. संजीव कुमार गुप्ता पर आयुष्मान भारत योजना के मरीज को बाहर से दवा और लेंस मंगाने के आरोप लगे थे। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी, जिसमें एक सदस्य प्रोफेसर ने शिकायतकर्ता मरीज से फोन पर बातचीत की। आरोप है कि उन्होंने मरीज से सौदेबाजी की और मामला निपटाने और पैसे वापस दिलाने का भरोसा भी दिया। मरीज ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग केजीएमयू प्रशासन को सौंप दी।
विज्ञापन

इसके बाद पांच सदस्यीय समिति ने मामले की दोबारा जांच की, जिसमें डॉ. संजीव कुमार गुप्ता पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। वहीं शिकायतकर्ता मरीज से कथित सौदेबाजी और फुसलाने के आरोप में संबंधित प्रोफेसर को नोटिस जारी किया गया है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यूरोलॉजी विभाग में असाध्य योजना से जुड़े मामलों की जांच भी तेज हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं। टीम ने मरीजों की भर्ती और बिलों पर हस्ताक्षर से जुड़े सवाल पूछे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सोमवार को दोबारा पूछताछ की जाएगी।

इसके अलावा लारी कार्डियोलॉजी और रेडियोथेरेपी विभाग के पिछले छह माह के रिकॉर्ड भी तलब किए गए हैं। जांच टीम आयुष्मान भारत योजना के तहत हुए इलाज, स्टेंट प्रत्यारोपण, कीमोथेरेपी और दवाओं के उपयोग की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed