फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to employees on agitation, silence on doctors

Lucknow News: आंदोलन पर कर्मचारियों को नोटिस, डॉक्टरों पर चुप्पी

Thu, 17 Oct 2024 05:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Notice to employees on agitation, silence on doctors
लखनऊ। पीजीआई प्रशासन की दोहरे रवैये से आउटसोर्सिंग कर्मचारी आक्रोशित हैं। वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे इन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, वहीं ओपीडी बंद कर हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को समर्थन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


संस्थान में करीब पांच हजार आउटसोर्स कर्मचारी हैं। इनके बुधवार को आंदोलन करने की सूचना पर नोटिस जारी किया गया है। इस पर कर्मचारियों का कहना है कि संस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल हैं। फिर भी उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि नियमानुसार हड़ताल करने पर जूनियर डॉक्टरों की तैनाती की अवधि बढ़ानी चाहिए। साथ ही हड़ताल की अवधि तक वेतन भी नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बावजूद डॉक्टरों को मनमानी की छूट दी गई है।
विज्ञापन




उधर, आउटसोर्स कर्मचारी जायज मांगें पूरी न होने पर विरोध करते हैं तो उन्हें बिना किसी जांच के ही निजी कंपनी पर दबाव बनाकर नौकरी से हटा दिया जाता है। इतनी महंगाई में कर्मचारी लंबे समय से 10 से 15 व 20 हजार रुपये में काम कर रहे हैं। गर्वनिंग बॉडी में प्रस्ताव पास होने के बावजूद वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed