फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to builder Sanjay Seth on illegal construction: LDA summoned, Shalimar Emerald Hazratganj case

अवैध निर्माण पर बिल्डर संजय सेठ को नोटिस : एलडीए ने किया तलब, लखनऊ में शालीमार इमराल्ड हजरतगंज का मामला

Thu, 10 Nov 2022 11:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Nov 2022 11:50 PM IST
सार

इस में नोटिस में प्राधिकारी के द्वारा कहा गया कि 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल पर खड़े शालीमार इमराल्ड का बेसमेंट और आठ तल का निर्माण किया गया है। जांच के दौरान एलडीए टीम को एलडीए का स्वीकृत मानचित्र, पूर्णता प्रमाण पत्र आदि को नहीं दिखाया गया।

विज्ञापन
Notice to builder Sanjay Seth on illegal construction: LDA summoned, Shalimar Emerald Hazratganj case
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के  बड़े बिल्डर एवं भाजपा के पूर्व राज्य सभा सांसद संजय सेठ को अवैध निर्माण के मसले पर एलडीए ने बृहस्पतिवार को तलब किया है। एलडीए ने हजरतगंज के जॉपलिंग रोड स्थित शालीमार इमराल्ड अपार्टमेंट के सिलसिले में संजय सेठ को नोटिस भेजा है। जोन छह के विहित प्राधिकारी राम शंकर के द्वारा इस सिलसिले में 23 अक्टूबर को नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन


इस में नोटिस में प्राधिकारी के द्वारा कहा गया कि 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल पर खड़े शालीमार इमराल्ड का बेसमेंट और आठ तल का निर्माण किया गया है। जांच के दौरान एलडीए टीम को एलडीए का स्वीकृत मानचित्र, पूर्णता प्रमाण पत्र आदि को नहीं दिखाया गया। स्थल पर अनाधिकृत निर्माण किया गया है। इसलिए धारा-27 के तहत जारी नोटिस का जवाब बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तलब किया गया है। साथ ही शालीमार इमराल्ड से संबंधित स्वीकृत मानचित्र एवं पूर्णता प्रमाण पत्र को साथ लाने की चेतावनी दी गई है। इस सिलसिले में वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रवर्तन इकाई की टीम शालीमार इमराल्ड की जांच करने  गई थी, जिसमें वैध दस्तावेज न दिखाए जाने के कारण प्राधिकारी के द्वारा नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन

 

उधर, पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने विहित प्राधिकारी राम शंकर को लिखे पत्र में कहा है कि एलडीए ने 14-जॉपलिंग रोड पर शालीमार इमराल्ड में बेसमेंट के साथ आठ तल के निर्माण को अवैध बताते हुए उनको नोटिस जारी किया। जबकि यह प्रोजेक्ट उनके नाम से ही नहीं है। विहित प्राधिकारी ने पड़ताल किये बिना ही दूसरे के नाम की संपत्ति को उनके नाम से दर्शा कर छवि धूमिल करने के लिए उनके नाम से नोटिस जारी कर दिया। संजय सेठ ने अमर उजाला को बताया कि विहित प्राधिकारी की टीम ने जांच के नाम पर महज खानापूर्ति करते हुए सुरक्षा गार्ड से प्रोेजेक्ट संबंधी दस्तावेज मांग कर लचर कार्यप्रणाली पेश की। वे सीएम से मुलाकात कर इसके लिए विहित प्राधिकारी सहित जितने भी अभियंता जिम्मेदार हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। अब एलडीए मानचित्र के अनुसार हुए निर्माण की जांच के लिए स्थलीय परीक्षण करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed