{"_id":"5f8afd1d72e2dd42917d6514","slug":"notice-to-amitabh-thakur-for-violeting-social-media-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली लिस्ट वायरल करने पर आईपीएस अमिताभ ठाकुर को नोटिस, 15 दिन में मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली लिस्ट वायरल करने पर आईपीएस अमिताभ ठाकुर को नोटिस, 15 दिन में मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 17 Oct 2020 07:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली पुलिस की वसूली लिस्ट वायरल कर उसकी जांच की मांग करने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अमिताभ को अपना स्पष्टीकरण 15 दिन में देने को कहा गया है।
विज्ञापन
अमिताभ की पत्नी व एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने कहा कि शासन से जारी नोटिस में कहा गया है कि अमिताभ द्वारा सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन करते हुए तथ्यों को सार्वजनिक करना अनुचित आचरण की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
सतर्कता अधिष्ठान की जांच में अवैध वसूली तथा विभिन्न अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई है। नूतन ने नोटिस को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन को अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, न कि भ्रष्टाचार सामने लाने वाले को प्रताड़ित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन