फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to 15 videos,

Lucknow News: 15 वीडीओ को नोटिस, वेतन रोकने के साथ कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 05 Jan 2024 06:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Jan 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Notice to 15 videos,
खराब प्रगति मिलने पर डीडीओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

गांवों में पंचम वित्त आयोग के बजट को खर्च करने में कर रहे कंजूसी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिले बजट को खर्च करने में ग्राम विकास अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। खराब प्रगति मिलने पर जिला विकास अधिकारी ने 15 वीडीओ को कारण बताओ नोटिस दिया है। वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए शासन से बजट मिल रहा है। समीक्षा में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रदर्शित ऑनलाइन रिपोर्ट में पंचम वित्त आयोग के बजट को खर्च करने में सुस्ती मिली है। धनराशि खर्च करने में सुस्ती ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीडीओ ने सतांव ब्लॉक के ओनई पहाड़पुर के ग्राम विकास अधिकारी कमलेश नारायण सिंह, अटौरा बुजुर्ग के वीडीओ ओम प्रकाश, लालगंज ब्लॉक के सोंडासी के वीडीओ संतोष कुमार, आलमपुर के वीडीओ शिवेंद्र सिंह, रोहनियां के रसूलपुर के वीडीओ घनश्याम सिंह, इटौरा बुजुर्ग के वीडीओ विवेक पटेल को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा राही के बेलागुसीसी के वीडीओ रणवीर सिंह, दीनशाहगौरा के गौरा हरदो के वीडीओ रामबरन यादव, खीरों के मेड़ौली के वीडीओ दिनेश बहादुर सिंह, ऊंचाहार के कंदरावां के वीडीओ वीरेंद्र सिंह, ऊंचाहार देहात के वीडीओ महेंद्र सिंह, जगतपुर के रामगढ़ टिकरिया के वीडीओ अमित सोनकर, सलोन ब्लॉक के ममुनी के वीडीओ अरविंद साहनी, धरई के वीडीओ गोविंद यादव को नोटिस दिया है। डीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि सभी को तत्काल लक्ष्य के सापेक्ष बजट खर्च कराने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर जनवरी का वेतन रोकने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed