{"_id":"5d4b28e38ebc3e6ccd34799b","slug":"notice-to-12-lekhpal-lucknow-news-lko4752372159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जेदारी हटाने में शिथिलता पर नपें 12 लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जेदारी हटाने में शिथिलता पर नपें 12 लेखपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जे हटाने में शिथिलता पर डीएम नाराज, 12 लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि, अमीनों पर भी होगी कार्रवाई
तहसीलों में ग्राम समाज समेत सरकारी स्वामित्व की जमीनों पर अवैध कब्जेदारी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं।
निस्तारण में ढिलाई पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए चार तहसीलों में तैनात 12 लेखपालों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई का निर्देश दिया है।
साथ ही इनसे जुड़े अफसरों को भी चेताया है कि यदि एक सप्ताह में लंबित शिकायतों के निस्तारण की अपडेट रिपोर्ट प्रस्तुत न की तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में बुधवार को डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि राजस्व वसूली में सुस्त हर तहसील के तीन सबसे कम वसूली करने वाले अमीनों के नाम भी कार्रवाई होगी।
अवैध कब्जेदारी को लेकर डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार से लेकर लेखपाल व कानूनगो तक की जमकर क्लास ली।
डीएम ने मोहनलालगंज, सरोजनीनगर व बीकेटी एसडीएम को फटकार लगाते हुए शिथिलता बरतने में 12 लेखपालों की चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसमें चार लेखपाल मोहनलालगंज, तीन-तीन सरोजनीनगर, बीकेटी और एक-एक लेखपाल मलिहाबाद व सदर तहसील के शामिल हैं।
तहसीलों में रात्रि विश्राम को दस दिन का अल्टीमेटम
डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश के बाद भी तहसील परिसरों में रात्रि विश्राम न करने वाले एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों पर भी कार्रवाई होगी। बिना लिखित अनुमति के कोई भी अधिकारी तहसील छोड़कर नहीं जाएगा और कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट भी सत्यापन को हर दिन प्रस्तुत की जाएगी।
243 में से केवल 116 हेक्टेयर से हटे अवैध कब्जे
समीक्षा में सामने आया कि एक एकड़ से अधिक की जमीनों पर चिह्नित हुए 243 हेक्टेयर के अवैध कब्जों में अब तक केवल 116 हेक्टेयर को ही कब्जामुक्त किया सका है। डीएम ने निर्देश दिया कि दस दिनों में अवैध कब्जे हटवाएं, भू माफिया की नई सूची तैयार करें।