{"_id":"64779034b3537ad8dc01a9e2","slug":"notice-of-termination-of-service-to-five-instructors-raebareli-news-c-13-1-265429-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच अनुदेशकों को सेवा समाप्त करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच अनुदेशकों को सेवा समाप्त करने का नोटिस
Wed, 31 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 31 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिना बताए लंबे समय से गैरहाजिर रहने पर की कार्रवाई
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत पांच अंशकालिक अनुदेशकों को सेवा समाप्ति की नोटिस दी गई है। इनमें राही विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे गोपाल के नरेंद्र कुमार, दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरैठी की नीलम जायसवाल, लालगंज विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय आनापुर की मंजूलता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगापुर की शशि और इसी विद्यालय की शालिनी सिंह शामिल हैं। बिना बताए लंबे समय तक गैरहाजिर रहने पर यह कार्रवाई की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नरेंद्र कुमार एक अप्रैल 2022 से और नीलम जायसवाल 16 जून 2022 से लगातार अनुपस्थित हैं। मंजूलता एक नवंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक एवं 17 जनवरी 2023 से अब तक अनुपस्थित चल रही हैं। शशि एक जुलाई 2022 से 5 जुलाई 2022 तक एवं 20 मार्च 2023 से 19 अप्रैल 2023 तक गैरहाजिर रहीं। शालिनी सिंह भी एक अप्रैल 2022 से 7 अप्रैल 2022 तक, 2 जुलाई 2022 से 13 अगस्त 2022 तक एवं एक मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक अनुपस्थित रहीं। बीएसए ने बताया कि इन पांचों अंशकालिक अनुदेशकों को नोटिस देते हुए कहा गया है कि क्यों न इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएं।
इनसेट
सिर्फ 563 अनुदेशकों का हुआ नवीनीकरण
रायबरेली। जिले में कार्यरत 570 अनुदेशकों में सिर्फ 563 अनुदेशकों का नवीनीकरण हुआ है। पांच अनुदेशकों को सेवा समाप्ति की नोटिस दी जा चुकी है तो दो अनुदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में बछरावां क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय इचौली के अखिलेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हादीपुर के विवेक कुमार वैश्य शामिल हैं। बाकी सभी 563 अनुदेशकों का नवीनीकरण कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी की गई। खंड शिक्षा अधिकारियों से मिली कार्य व्यवहार आख्या के आधार पर 563 अंशकालिक अनुदेशकों का नवीनीकरण किया गया है। पांच को सेवा समाप्ति की नोटिस देने और दो के त्यागपत्र देने की वजह से इनका नवीनीकरण नहीं हुआ है। संवाद