{"_id":"5e4aa1208ebc3ef2c635a1f8","slug":"notice-issued-for-spreading-violence-during-protest-against-caa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CAA: परिवर्तन चौक पर हिंसा में 24 आरोपियों से 69.65 लाख रुपये की होगी वसूली, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA: परिवर्तन चौक पर हिंसा में 24 आरोपियों से 69.65 लाख रुपये की होगी वसूली, नोटिस जारी
Tue, 18 Feb 2020 10:31 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में हुई हिंसा का एक दृश्य। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
सीएए के विरोध में गत 19 दिसंबर को लखनऊ के परिवर्तन चौक, हजरतगंज व सुभाष चौराहा क्षेत्र में हुई आगजनी व तोड़फोड़ के चलते 69.65 लाख की सार्वजनिक व निजी संपत्तियों के नुकसान की भरपाई 24 उपद्रवियों से की जाएगी।
विज्ञापन
करीब दो माह की सुनवाई के बाद एडीएम सिटी पूर्वी कोर्ट ने सोमवार को यह आदेश दिया। एडीएम पूर्वी केपी सिंह के आदेश में कहा गया है कि पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चिह्नित 40 में से 24 आरोपियों की ओर से प्रस्तुत जवाब व साक्ष्य से संतुष्ट न होने पर नुकसान की भरपाई का उन्हें जिम्मेदार माना गया।
विज्ञापन
Trending Videos
13 और को भरना है 21.76 लाख हर्जाना
इन 24 आरोपियों से 69.65 लाख की वसूली सामूहिक अथवा निजी जिम्मेदारी के तहत की जाएगी। यह राशि आरोपियों को एक माह में कलेक्ट्रेट कोषागार में जमा करानी होगी। तय समय सीमा में नुकसान की भरपाई न किए जाने पर दोषियों के खिलाफ रिकवरी नोटिस (आरसी) जारी कर उनकी अचल संपत्तियों की कुर्की कर नीलामी की जाएगी।
वहीं जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि एडीएम सिटी पश्चिम व एडीएम प्रशासन कोर्ट में भी लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कर रिकवरी शुरू की जाएगी।
इस हिंसा के दौरान राजधानी के खदरा इलाके में पुलिस चौकी फूंकने और तोड़-फोड़ के मामले में एडीएम टीजी कोर्ट ने बीते सप्ताह 13 उपद्रवियों को दोषी मानते हुए उनसे 21.76 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई का आदेश जारी किया था।