फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Not changed the transformer, substation Ftehganj stir

ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला, फतेहगंज उपकेंद्र पर हंगामा

Tue, 26 Aug 2014 04:27 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
Not changed the transformer, substation Ftehganj stir

फतेहगंज इलाके के नरौना गांव में ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से खराब पड़ा था।

विज्ञापन


इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय लोगों ने उपकेंद्र पर की, लेकिन मामला सिफर रहा।

इससे नाराज लोगों ने सोमवार को फतेहगंज उपकेंद्र पर हंगामा किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय सहित आसपास के इलाकों में सोमवार को घंटों बत्ती गुल रही। इससे विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में लोग शाम तक बिजली को तरसते रहे। जबकि गणेशगंज में मेंटेनेंस के कारण तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही।

वहीं, इंदिरानगर एवं गोमतीनगर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही रही। जानकारी में आया कि ट्रांसफार्मर की पेटी ओवर हीट होने से उसका लग्स जल गया।

इसके चलते पहले तो लखनऊ विश्वविद्यालय के पुराने परिसर की एक फेज की बिजली गायब हो गई। कुछ देर के बाद दूसरा लग्स क्षतिग्रस्त हुआ तो पूरी तरह बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन


उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के कई घंटे के बाद पेटी की मरम्मत शुरू हुई। जिससे शाम तक बिजली सामान्य नहीं हो सकी। इससे आर्ट फैकल्टी, एकेडमी भवन सहित आसपास के इलाकों में छात्र एवं शिक्षक बिजली को तरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि यूपीआईएल उपकेंद्र से निकले फीडर को दुरुस्त करने के लिये दोपहर 12 से 3 बजे तक बिजली बंद रही। जिससे गणेशगंज के व्यापारी परेशान हुए।

मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र इलाके में सोमवार शाम को हाई वॉल्टेज से 10-12 घरों के बिजली उपकरण जल गए। लापरवाही का आलम यह कि उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के एक घंटे बाद बिजली बंद हो सकी।

आदीश कुमार के मुताबिक, राजाबाजार में शाम को 7:30 बजे अचानक घरों में हाई वॉल्टेज आने से सीएफएल, पंखे, टीवी जल गए। बताया कि उपकेंद्र से रात 8:30 बजे बिजली तो बंद कर दी, लेकिन देर रात तक कोई जांच करने नहीं पहुंचा।


अमीनाबाद उपकेंद्र की मंगलवार को तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed