{"_id":"5c9bad03bdec22144e5c3040","slug":"nose-cut-dead-body-of-a-women-found-in-raebareli-district-hospital-mortuary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता : जिला अस्पताल की मार्चुरी में मिला महिला की नाक कटा हुआ शव, जेवर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीयता : जिला अस्पताल की मार्चुरी में मिला महिला की नाक कटा हुआ शव, जेवर गायब
Wed, 27 Mar 2019 10:34 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल की मार्चुरी में अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी गईं। मार्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखे महिला के शव की कुछ लोग नाक काटकर नथुनी निकाल ले गए। साथ ही उसके अन्य जेवर भी नदारद मिले है। शव की ऐसी बेकदरी देख परिवारीजन भड़क गए और पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बाद में परिवारीजनों का गुस्सा शांत हुआ। मृतक महिला के ससुर ने कोतवाली में तहरीर देकर मार्चुरी में शव की नाक काटने और जेवर चुराने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के 702/9 कृष्णा नगर निवासी राम सिंह यादव की बहू संगीता यादव (27) ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मार्चुरी में रखवा दिया था। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चुरी से बाहर निकाला गया तो महिला के शव की नाक कटी थी। साथ ही नाक में पहनी हुई सोने की नथ व अन्य जेवर भी गायब मिले।

शव के साथ मार्चुरी में हुई इस बेकदरी पर परिवारीजनों का गुस्सा भड़क गया। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवारीजनों को समझाया और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिवारीजनों का गुस्सा शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उधर, मृतका के ससुर राम सिंह यादव ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर महिला की नाक कैसे और क्यों काटी गई। कहीं नथ निकालने के लिए तो नहीं नाक काटी गई।