फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   northern railway

Lucknow News: लखनऊ बाराबंकी रेलखंड का जीएम ने लिया जायजा, स्टेशन निर्माण में तेजी लाने को कहा

Mon, 22 Jun 2026 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
northern railway

विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने सोमवार को चारबाग स्टेशन, लखनऊ-बाराबंकी रेलखंड, मल्हौर और बाराबंकी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने और चल रहे विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने चारबाग स्टेशन पहुंचकर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा किए जा रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। इसके बाद उन्होंने लखनऊ-बाराबंकी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल ट्रैक की सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के अगले चरण में महाप्रबंधक मल्हौर और बाराबंकी स्टेशन पहुंचे। वहाँ उन्होंने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने रेलवे की प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं देना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

निरीक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद महाप्रबंधक ने डीआरएम कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीआरएम सुनील कुमार वर्मा, सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता और सीनियर डीओएम रजनीश श्रीवास्तव सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed