{"_id":"5d7232418ebc3e93cc43eb66","slug":"northern-railway-collects-26-crores-as-fine-from-without-ticket-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से वसूला 26 करोड़ रुपये जुर्माना, इन ट्रेनों में की गई छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से वसूला 26 करोड़ रुपये जुर्माना, इन ट्रेनों में की गई छापेमारी
Fri, 06 Sep 2019 03:47 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 06 Sep 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पांच महीने अप्रैल से अगस्त तक बेटिकट यात्रियों से 26 करोड़ 17 लाख 18 हजार 283 करोड़ रुपये जुर्माने की वसूली की। यह वसूली पांच लाख पांच हजार 652 यात्रियों से की गई।
एसीएम एसएस यादव ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में जुर्माना वसूली में लगभग 22.89 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। इसके लिए लखनऊ मंडल की तमाम वीआईपी ट्रेनों से लेकर सामान्य ट्रेनों तक में छापेमारी की गई। इस दौरान बेटिकट व अनियमित यात्रियों को दबोचने, बिना बुक सामान पकड़ने के साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई।
बता दें, ऑपरेशन चक्रव्यूह की टीम की कमान सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने संभाली थी। टीम में सहायक मंडल प्रबंधक एसएस यादव भी शामिल थे। डीआरएम संजय त्रिपाठी ने टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यात्रियों की समस्याओं के जल्द निस्तारण का खाका तैयार किया गया है।