फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Northern Railway administration will increase general class coaches in 18 trains for MahaKumbh

यात्रियों के लिए खुशखबरी: गंगा-गोमती एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल कोच, पढ़ें रूट चार्ट और सब कुछ

Sun, 24 Nov 2024 03:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 03:29 PM IST
सार

महाकुंभ को देखते हुए रेलवे प्रशासन गंगा-गोमती एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाएगा। आगे पढ़ें और जानें रूट चार्ट व सब कुछ...

विज्ञापन
Northern Railway administration will increase general class coaches in 18 trains for MahaKumbh
ट्रेन। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर उत्तर रेलवे प्रशासन ने 18 ट्रेनों में सामान्य श्रेणी की बोगियां बढ़ाने का फैसला लिया है। यात्रियों को 10 जनवरी से लेकर पहली मार्च तक यह राहत मिलेगी।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 14215/16 गंगा-गोमती एक्सप्रेस में जनरल के दो-दो कोच बढ़ाए जाएंगे। 14209/10 प्रयागराज संगम-लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार-चार कोचों का इजाफा होगा।
विज्ञापन


ट्रेन 14233/34 सरयू एक्सप्रेस में चार-चार और 04255/56 प्रयागराज संगम-लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर स्पेशल में सात-सात कोच बढ़ाए जाएंगे। 14307/08 प्रयागराज संगम-बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में चार-चार सामान्य बोगियां बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह-छह जनरल कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे

04383/84 प्रयागराज संगम-जौनपुर जंक्शन-प्रयागराज पैसेंजर में चार-चार कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 14231/32 मनवर संगम एक्सप्रेस में चार-चार और 04245/46 प्रयागराज संगम-जौनपुर जंक्शन-प्रयागराज पैसेंजर में दस-दस कोच बढ़ेंगे। 14229/30 प्रयागराज संगम योगनगरी ऋषिकेश प्रयागराज एक्सप्रेस में छह-छह जनरल कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे।

यात्रियों को मिलेगी राहत

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ-वाराणसी स्पेशल ट्रेन अब 22 जनवरी तक चलाई जाएगी। पहले इसका संचालन 22 नवंबर तक ही होना था। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04217 वाराणसी-लखनऊ वाया अयोध्या धाम स्पेशल व 04218 लखनऊ वाराणसी स्पेशल यात्रियों को राहत देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed