फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   north eastern railway and dhru club in final

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे और ध्रुव अकादमी फाइनल में

Wed, 02 Jul 2025 07:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
north eastern railway and dhru club in final
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) और ध्रुव अकादमी ने अपने मुकाबले जीतते हुए यूपी टिंबर ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। एनईआर ने अखिल इंफ्रा को 24 और ध्रुव अकादमी ने एलडीएसीसी को 71 रन से पराजित किया। सेज
विज्ञापन

क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में अखिल इंफ्रा के शीर्षक्रम के चार बल्लेबाज महज 14 रन के योग पर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम से अंकित चौधरी (32) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। देखते ही देखते पूरी टीम 15वें ओवर में 85 रन पर सिमट गई। जवाब में एनईआर ने 14वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सलामी बल्लेबाज उपेंद्र यादव ने नाबाद 37 रन बनाए, जबकि प्रवीण सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। अंकित चौधरी को दो विकेट मिले। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में ध्रुव अकादमी की टीम 20वें ओवर में 112 रन बनाकर आउट
विज्ञापन

हो गई। अंश यादव (47) टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे, जबकि निचले क्रम में मो. शारिम ने 17 रन बनाए। दीपक कुशवाहा ने तीन और आतिफ व मनीष ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में एलडीएसीसी की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई और पूरी टीम का पुलिंदा 12.4 ओवर में महज 41 रन पर बंध गया। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। अभिषेक कौशल ने चार और अंश यादव ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed