बीजेपी में शामिल होंगी आईपीएस अमिताभ की पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अमिताभ ठाकुर की बीवी नूतन ठाकुर ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि अपनी बात को मजबूती से समाज में रख पाने के लिए राजनैतिक पार्टी के साथ की जरूरत है।
नूतन ने ये भी साफ किया कि वह भाजपा ही क्यों ज्वाइन करना चाहती हैं। उनका मानना है कि इस पार्टी में वंशवाद नहीं हैं।
नूतने के मुताबिक, मैंने आज भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। राजनीति में आने के मेरे फैसले का मुख्य कारण है कि मैंने अपने सामाजिक कार्यों के दौरान यह अनुभव किया कि वृहत्तर स्तर पर समाज की सेवा कर पाने और अधिक प्रभाव से सामने अपनी बात रख पाने के लिए एक राजनैतिक पार्टी के मजबूत संबल की बहुत अधिक जरूरत है।
जल्द ग्रहण करेंगी सदस्यता
भाजपा में शामिल होने के मुख्य कारण यह हैं कि इस पार्टी में वंशवाद नहीं है, राजनैतिक दलों में इसमें सर्वाधिक आतंरिक प्रजातंत्र है।
यह विभिन्न वगों में विभेद नहीं करता है, एक अखिल भारतीय पार्टी है और राष्ट्रीयता की भावना पर आधारित है. जल्द ही मैं औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करूंगी।
बता दें कि नूतन ठाकुर आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी हैं। अमिताभ सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह द्वारा कथित धमकी की वजह से चर्चा में हैं।