फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Noori Baba's bail application will be heard on February 3

Lucknow News: नूरी बाबा की जमानत प्रार्थनापत्र पर तीन फरवरी को होगी सुनवाई

Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Noori Baba's bail application will be heard on February 3
श्रावस्ती। नकली नोट छापने, सोशल मीडिया पोस्ट पर पाकिस्तानी झंडा लगाने सहित कई अन्य आरोपों के कारण सुर्खियों में आया नूरी बाबा दो जनवरी से जेल में है। नूरी बाबा ने जिला जज के न्यायालय पर जमानत प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर तीन फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर के मजरा लक्ष्मनपुर निवासी मुबारक अली उर्फ नूरी करीब एक माह से जेल में है। इसने 29 जनवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम मिलन सिंह के न्यायालय पर अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उसने कहा है कि पुलिस ने उसे असत्य तथ्यों के आधार पर फर्जी तरीके से फंसा दिया है। प्रार्थी का इस घटना से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। उसने अपने प्रार्थना पत्र के समर्थन में शपथ पत्र भी दिया है।
विज्ञापन

इसमें उसने कहा है कि जमानत पर छूटने के बाद वह उसका का दुरुपयोग नहीं करेगा। साथ ही जांच व विचारण में बराबर सहयोग व जमानत के सभी शर्तों का पूर्णतया पालन करेगा। उसकी ओर से सिविल जज अवर खंड व न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव द्विवेदी के न्यायालय पर जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसे निरस्त कर दिया गया था। ऐसे में उसने जिला जज से जमानत व मुचलके पर रिहा करने की मांग की है। इस मामले में जिला जज की ओर से सुनवाई के लिए तीन फरवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed