फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Non covid patients not getting treatment

लोहिया संस्थान में नॉन कोविड मरीजों का इलाज मुश्किल, इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक भर्ती हैं करीब 90 मरीज

Fri, 07 May 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Non covid patients not getting treatment
लोहिया संस्थान के नॉन कोविड अस्पताल में सामान्य मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया है। यहां आने वाले नॉन कोविड मरीजों को टरकाया जा रहा है। जबकि संस्थान के अफसरों का कहना है कि नॉन कोविड मरीजों को भी इलाज मुहैया हो रहा है।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान की अस्पताल ब्लॉक की इमरजेंसी में करीब 50 बेड है। यहां सामान्य मरीजों को इलाज मिलना था। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों में अधिकतर मामले पॉजिटिव आए। ऐसे में धीरे-धीरे कोविड इमरजेंसी में बदल गई। यहां करीब 90 से अधिक पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट नहीं कराया गया है। ऐेसे में नॉन कोविड मरीजों को लाने पर डॉक्टर उन्हें दूसरे संस्थान ले जाने की सलाह दे रहे हैं। आरोप है कि मरीजों को प्राथमिक इलाज बगैर ही लौटाया जा रहा है। वहीं, संस्थान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

सिविल से नहीं हटे पॉजिटिव मरीज, दो की मौत
सिविल अस्पताल की 45 बेड की इमरजेंसी में करीब 30 से अधिक मरीज पॉजिटिव भर्ती थे। इनमें से दो मरीजों की जान जा चुकी है जबकि तीन से चार मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अभी तक दो मरीजों को ही कोविड अस्पताल में भेजा जा सका है। यहां अभी भी इमरजेंसी में 24 पॉजिटिव मरीज भर्ती है। ऐसे में सामान्य मरीजों की भर्ती बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed