फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Non-bailable warrant issued against accused Badar

Lucknow News: आरोपी बदर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

Wed, 08 Jan 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 08 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against accused Badar
आरोपी बदर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
लखनऊ। नाका के होटल शरणजीत में पत्नी और चार बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी आगरा निवासी बदर के खिलाफ नाका पुलिस ने गैरजमानती वारंट कोर्ट से हासिल किया है। अब जल्द उसके खिलाफ इनाम भी घोषित किया जाएगा। आगे कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

तमाम कोशिशों के बावजूद नाका पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही। बदर की तलाश में नाका पुलिस व क्राइम ब्रांच की चार टीमें लगी हैं। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि कई जगहों पर दबिश दी गई, पर आरोपी बदर हाथ नहीं लगा। उसके पास कोई मोबाइल फोन नहीं है, ऐसे में उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। लखनऊ की लोको चौकी के पास बदर का फुटेज मिला था। इसके बाद वह कानपुर रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। फिर उसका कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल आगरा, संभल और दिल्ली सहित कई जगहों पर पुलिस की टीमें बदर की तलाश में खाक छान रही हैं।
विज्ञापन


यह है पूरी घटना
नाका के गुरुनानक मार्केट स्थित होटल शरणजीत के कमरा नंबर-109 में एक जनवरी की देर रात आगरा के इस्लामनगर टेढ़ी बगिया कुबैरपुर निवासी अस्मा, उनकी बेटी आलिया, अल्शिय, अक्सा और रहमीन की हत्या कर दी गई थी। हत्या अस्मा के बेटे अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर की थी। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी अरशद ने पिता को चारबाग के पास छोड़ा और फिर लोको चौकी पहुंचकर मां व बहनों की हत्या करने की बात पुलिस वालों को बताई थी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed