फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nominations continue for Nagar Nikay Chunav 2023.

UP Nikay Chunav 2023: महापौर के छह और अध्यक्ष पदों के लिए 620 नामांकन

Sun, 16 Apr 2023 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा राजनीतिक दलों के द्वारा की जा रही है। इस बीच प्रत्याशियों का नामांकन भी जारी है।

विज्ञापन
Nominations continue for Nagar Nikay Chunav 2023.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लोकतंत्र के उत्सव के प्रति उत्साह दिखने लगा है। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 152 और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 468 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


महापौर पद पर फिरोजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी व झांसी में एक-एक और प्रयागराज में दो नामांकन हुए हैं। वहीं, पार्षद पद पर 371 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। नगर पंचायतों में सदस्य के 3985 और नगर पालिकाओं में सदस्य के 2730 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने महापौर प्रत्याशियों के जरिए साधा जातीय समीकरण, एक भी यादव को नहीं दिया टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव के जरिए लोस चुनाव में संदेश देने की कोशिश: महापौरों और अध्यक्षों से तय होगा सियासी दलों का कद


लखनऊ में निगम पार्षद के लिए 33 ने पर्चा भरा, लेकिन मेयर पद के लिए कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष के 9 और सदस्य के लिए 102 नामांकन भरे गए। सीतापुर में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 15 और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 12 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। बहराइच में यह संख्या क्रमशः 7 व 19, बलरामपुर में 1 व 12, गोंडा में 8 व 6 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed