{"_id":"813c2229e9dd91459110a82f9b7a680e","slug":"nomination-start-for-loksabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर समेत 10 सीटों के लिए अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर समेत 10 सीटों के लिए अधिसूचना जारी
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Mar 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर सहित सूबे की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी हो गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फ रनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ लोकसभा सीटों के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
पहले दिन मुजफ्फरनगर सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार शानदार गुफरान ने अपना पर्चा भरा। इन 10 लोकसभा सीटों के लिए 22 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं।
नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी। 26 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही 16 मार्च को रविवार व 17 मार्च होली का अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
अब मंगलवार 18 मार्च से फिर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा।
वे इस बात का ख्याल रखें कि कहीं प्रत्याशी नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन न करें। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने के लिए आरओ व एआरओ कार्यालय के 100 मीटर के अंदर तीन वाहन ही लाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
आरओ कक्ष में उम्मीदवार के अतिरिक्त प्रस्तावक, निर्वाचन एजेंट व अन्य दो व्यक्ति शामिल हैं। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य दल के उम्मीदवार एक प्रस्तावक लाना होगा।
जबकि गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी।