फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nomination for vidhan parishad election will start today

विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन आज से, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

Mon, 09 Apr 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
nomination for vidhan parishad election will start today
up vidhansabha - फोटो : up vidhansabha
विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पर्चे दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है।
विज्ञापन


17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 19 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा और बसपा विधायक दल के नेता सुनील कुमार चित्तौड़ सहित 13 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। इनमें सपा के 7, भाजपा के 2, बसपा के 2 और एक रालोद के हैं। अंबिका चौधरी के इस्तीफे से एक सीट पहले से खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को 11, सपा-बसपा को एक-एक सीट मिलेगी

nomination for vidhan parishad election will start today
विधान परिषद की 13 में से 11 सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित है। सपा-बसपा गठबंधन को दो सीटें मिलनी लगभग तय है। भाजपा के पास 11 और गठबंधन के पास दो उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त मत होने के कारण चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। हालांकि उम्मीदवारों को लेकर दलों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा के 11 उम्मीदवारों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे के बाद 14 अप्रैल तक होगी। सपा-बसपा के प्रत्याशी भी बुधवार तक घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed