फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Noida: On the orders of Chief Minister Yogi, four officers of the Commercial Tax Department, who were involved in GST evasion, suspended

योगी सरकार ने की कड़ी कार्रवाई : 127 करोड़ की कर चोरी में वाणिज्यकर के चार अफसर निलंबित, एसआईबी में थे तैनात चारों अफसर

Thu, 09 Dec 2021 09:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Dec 2021 09:36 PM IST
सार

तंबाकू के एक फर्म में कर चोरी के मामले में इन अधिकारियों की लिप्तता मिली थी। मामले की जांच एडिशनल कमिश्नर सीबी सिंह को दी गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Noida: On the orders of Chief Minister Yogi, four officers of the Commercial Tax Department, who were involved in GST evasion, suspended
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा की एक फर्म के साथ मिलीभगत कर 127 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में योगी सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए वाणिज्य कर विभाग के चार अफसरों को निलंबित कर दिया है। ये चारों अधिकारी विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी), नोएडा में तैनात थे। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 धर्मेंद्र सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर दिनेश दुबे, डिप्टी कमिश्नर मिथिलेश मिश्रा और असिस्टेंट कमिश्नर सोनिया श्रीवास्तव शामिल हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल ने निलंबन की पुष्टि की है।

विज्ञापन


मामला जनवरी 2020 का है। शासन को यह शिकायत मिली थी कि नोएडा स्थित तंबाकू की एक कंपनी ने बड़े पैमाने पर कर चोरी की है। इस आधार पर शासन ने मामले की प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए थे। नोएडा के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सीबी सिंह ने जांच कर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। इसमें फर्म द्वारा की गई कर चोरी के मामले में एसआईबी में तैनात इन सभी अधिकारियों की लिप्तता पाई गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर शासन ने बृहस्पतिवार को सभी चारों अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इनमें से तीन अधिकारी तो अभी भी नोएडा में ही तैनात हैं। वहीं, डिप्टी कमिश्नर मिथिलेश मिश्रा का सहारनपुर तबादला हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed