फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Noida home buyers meeting with builders in front of cm yoga

बिल्डर्स को सीएम योगी का अल्टीमेटम, तीन माह में ग्राहकों को दें घर

Tue, 12 Sep 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Sep 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Noida home buyers meeting with builders in front of cm yoga
सीएम योगी

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सालों से अपने घर की आस में परेशान फ्लैट ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। सीएम योगी के हस्तक्षेप के बाद उन्हें उनके घर तीन माह के अंदर मिल जाएंगे।

विज्ञापन


आज सीएम योगी ने कई प्रोजेक्ट्स में सालों से लोगों का पैसा फसाए रखने वाले बिल्डर्स से लखनऊ में मीटिंग की।

मीटिंग में सीएम योगी ने कहा है कि बिल्डर तीन माह में 50 हज़ार फ्लैट पूरे करा कर आवंटियों को दें। यह काम नॉयडा, ग्रेटार नोएडा एक्सप्रेस वे अथॉरिटी के अधिकारियो को बिल्डर से बातचीत करा कर करना है।
विज्ञापन


तीनो प्राधिकरण अपनी अपनी एजेंसी बनाएंगी। एजेंसी अपनी रिपोर्ट 2 माह में देंगी। एजेंसी फ्लैट आवंटन में आने वाली तकनीकी ,कानूनी दिक्कतों को दूर करायेगी।

जो बिल्डर्स आवंटन समय पर नहीं करेंगे, सरकार उन पर कड़ी कार्रवाई करेगी। सरकार बिल्डर्स का ऑडिट भी करायेगी। गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट के लिए बुकिंग करा चुके लोगों को बिल्डर कई सालों से आवंटन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत ग्राहकों ने सीएम योगी से की थी। जिसके बाद आज सीएम योगी ने बिल्डर्स के साथ मीटिंग करके यह निर्देश दिए हैं।

ढाई घंटे चली इस मीटिंग में आम्रपाली, सुपरटेक, क्रेडाई के प्रतिनिधि, मंत्री सुरेश खन्ना, सुरेश राणा, सतीश महाना, मौजूद रहे। सुरेश खन्ना नगर विकास मंत्री ने कहा कि मीटिंग में कई बातों पर सहमति बनी है।

नोएडा में लोगो ने सालों से अपनी कमाई घर बनाने के लिए दी है सरकार उनके साथ अन्याय नही होने देगी। सीएम ने बिल्डर्स को दिए निर्देश ‌दिए है कि कि पचास हजार मकानों का कब्जा अगले 3 महीने में दिया जाय। बाकी बचे 1  लाख लोगों को भी उनका घर जल्द दिलाया जाएगा‌।

इसके बाद एक एक्सपर्ट कंपनी के जरिये बायर्स और बिल्डर्स के बीच आ रही परेशानियों की समीक्षा की जाएगी जिसकी रिपोर्ट हर महीने की रिपोर्ट सीएम को सौपी जायेगी।


जो बिल्डर्स इसमें सहयोग नही करेंगे उनके लिए सारे विकल्प खुले है। उनके खिलाफ आर्थिक और कानूनी रूप से एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल इस मामले 13 एफआईआर हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed