फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no victory march will be allowed

आयोग का आदेश, नहीं निकाल सकेंगे जुलूस

Thu, 15 May 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 15 May 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
no victory march will be allowed

सूबे में सांप्रदायिक हिंसा के बढ़ने की आशंका के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

विज्ञापन


राज्य में चुनाव के परिणाम घोषित होने के एक पखवारे या उससे अधिक वक्त तक सुरक्षा प्रबंध जारी रहेंगे। अफसरों को नतीजों के बाद सूबे के सांप्रदायिक सद्भाव के संवेदनशील होने का अंदेशा है।

इसके लिए बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। इसमें नतीजों के बाद विजय जुलूसों पर सख्ती से रोक व आवश्यक सुरक्षा इंतजाम को लेकर निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


योजना भवन से निर्देश देने वालों में मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

निर्वाचन आयोग ने दिए आदेश

no victory march will be allowed

यह निर्देश सभी मंडलायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों एवं जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को दिए गए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से साफ कहा कि निर्वाचन आयोग ने 16 मई को मतगणना समाप्त होने पर विजय जुलूस निकालने पर लागू प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कहीं भी विजय जुलूस न निकाले जा सकें। उन्होंने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद भी जिलों के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 15 दिन अथवा जब तक जरूरी हो विशेष सतर्कता रखी जाए, जिससे किसी तरह का तनाव या हिंसात्मक घटना होने की संभावना न रहे।

शांतिपूर्ण मतगणना से संतुष्ट

no victory march will be allowed

उस्मानी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 के समस्त चरणों में शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के लिए प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक एवं मंडल एवं जनपद स्तर पर तैनात समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि मतगणना स्थल के बाहर अनावश्यक रूप से भीड़ न जुट पाए।

उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला आरक्षी की पर्याप्त संख्या तैनाती किये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल से 100 मीटर पूर्व ही वाहनों को रोक दिया जाए ताकि शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना न हो।

अग्निशमन व्यवस्था, एंबुलेंस एवं पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराइ जाए। मतगणना स्थल के बाहर आवश्यकतानुसार बैरीकेडिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए पुलिस बल तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि विजयी प्रत्याशियों, विशेष रूप से अतिविशिष्ट विजयी प्रत्याशियों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की विधिवत तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

विज्ञापन

सुरक्षा के खास इंतजाम

no victory march will be allowed
जावेद उस्मानी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्यालयों पर मीडिया सेंटर की स्थापना की जाए, जिसमें प्रेस ब्रीफिंग के लिए एक इंचार्ज अवश्य तैनात किया जाए।

मतगणना के दौरान एवं उसके उपरांत समय-समय पर आवश्यक उद्घोषणाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना समाप्त होने के उपरांत विभिन्न राजनीतिक दलों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में किसी प्रकार की कटुता व तनाव न उत्पन्न होने पाए।

इसके लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल उपलब्ध एवं भ्रमणशील रहे।

बनी रहेगी विद्युत आपूर्ति

no victory march will be allowed

उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि चुनाव परिणाम घोषित होने में यदि रात्रि हो जाती है तो ऐसी दशा में मतगणना स्थल के अंदर एवं बाहर आवश्यकतानुसार प्रकाश की समुचित व्यवस्था बनी रहे।

उन्होंने कहा कि अमनचैन का वातावरण बनाए रखने हेतु सहभागिता का माहौल बनाना होगा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटित होने पाए।

मंडल एवं जनपदों में तैनात केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल मतगणना पूर्ण हो जाने के बाद भी 18 मई तक तथा पीएसी अग्रिम आदेशों तक यथावत तैनात रहेगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed