फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No secure jobs for dependent on deceased in Nagar Nigam Lucknow.

यूपी: मृतक आश्रितों को अब पक्की नौकरी नहीं, ठेके पर मिलेगा काम, फैसले से कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश

Wed, 03 Feb 2021 09:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Feb 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
No secure jobs for dependent on deceased in Nagar Nigam Lucknow.
नगर निगम में मृतक आश्रितों को अब पक्की नौकरी नहीं मिलेगी। उन्हें अब कार्यदायी संस्था के जरिए ठेके पर तैनात किया जाएगा। इस फैसले से कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है। 24 से अधिक मृतक आश्रित पिछले एक साल से नगर निगम में नौकरी के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा और उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश का कहना है कि किसी भी विभाग में मृतक आश्रितों को कार्यदायी एजेंसी के जरिये रखे जाने का नियम नहीं है। नगर निगम में भी अब तक कभी ऐसा नहीं रहा। निगम पहली बार इस तरह की कर्मचारी विरोधी नीति लागू कर रहा है।
विज्ञापन


सरकार का भी ऐसा कोई आदेश नहीं है। इस फैसले का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। महापौर को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया। चार फरवरी को एक बार फिर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद भी प्रशासन नहीं माना तो 11 से 17 फरवरी तक सभी जोनों में जनजागरण किया जाएगा और उसके बाद 18 फरवरी को कार्यबंदी कर मुख्यालय पर धरना देंगे।

कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह के फैसले उन लोगों के साथ विश्वासघात है जिन लोगों ने लंबे समय तक निगम में सेवा दी और असमय उनकी मृत्यु हो गई। यह निर्णय पूरी तरह से गलत है। नगर निगम कर्मचारी संघ इसका विरोध करेगा। सरकार की तरफ से भी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है इसलिए इस आदेश को नहीं माना जा सकता है।


फैसले के विरोध में संघ के अध्यक्ष ने मंगलवार को ही लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को ज्ञापन सौंपा और फैसले का हर स्तर पर विरोध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। हम सभी जोनों में जनजागरण करेंगे और फिर कार्यबंदी कर मुख्यालयों पर धरना देंगे। इस फैसले को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed