फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No scholorship for ten lakh students.

10 लाख छात्रों को झटका, नहीं मिलेगा वजीफा

Mon, 03 Aug 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Aug 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
No scholorship for ten lakh students.

सूबे में कक्षा 9 से 12 तक के दस लाख से ज्यादा छात्रों को इस बार छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। इसकी वजह उनका निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन न करना है। शासन ने अब अंतिम तिथि न बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इस बार सत्र की शुरुआत एक जुलाई की बजाय एक अप्रैल से की गई थी। इसी के साथ कक्षा 9-12 तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई थी।
विज्ञापन


लेकिन, 15 मई तक बहुत ही कम छात्रों ने आवेदन किया, इसलिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई। इस तारीख तक भी पिछले साल के मुकाबले काफी कम आवेदन आए तो शासन ने दूसरी बार अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, 31 जुलाई तक कक्षा 9-10 के 5 लाख 40 हजार 217 और कक्षा 11-12 के 6 लाख 74 हजार छात्रों ने ही आवेदन किया। जबकि, पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि कक्षा 9-10 में करीब 12 लाख और कक्षा 11-12 में करीब 11 लाख छात्र आवेदन करते रहे हैं।

इसलिए फिर नहीं बढ़ाई गई अंतिम तिथि

No scholorship for ten lakh students.

यानी, करीब 10.85 लाख छात्रों ने अभी भी आवेदन नहीं किया है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार सत्र दो महीने पहले शुरू हुआ था, इसलिए छात्रवृत्ति के लिए आवदेन भी पहले से ही लेने का निर्णय किया गया था।

लेकिन, नई समय सारिणी को छात्रों, अभिभावकों और संस्थानों ने गंभीरता से नहीं लिया। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार, इस बार छात्रवृत्ति भी अक्टूबर में खातों में भेजी जानी है, इसलिए अंतिम तिथि को और बढ़ा पाना मुमकिन नहीं है।

कक्षा--9 व 10 में आवेदन करने वाले छात्र--540217
कक्षा--11 व 12 में आवेदन करने वाले छात्र--674000
कक्षा--9-12 में आवेदन करने वाले कुल छात्र--1214217

मामले पर समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुनील कुमार का कहना है कि कक्षा 9-12 तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए कई मौके दिए गए। अब अंतिम तिथि न बढ़ाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed