फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no salary for water dpt employees

बेरंग हो सकती 25 हजार कर्मियों की होली

Tue, 11 Mar 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Mar 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
no salary for water dpt employees

जल निगम के करीब 25 हजार कर्मचारियों (नियमित व सेवानिवृत्त) को इस बार

विज्ञापन
होली पर वेतन के संकट का सामना करना पड़ सकता है।

निगम कर्मचारियों को अब तक फरवरी का वेतन नहीं मिला है। वेतन जल्द मिल जाए, इसके आसार भी नहीं लग रहे हैं।

बजट की कमी के कारण निगम में पिछले कई महीनों से कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है। इसको लेकर कर्मचारी विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं।


जल निगम के प्रदेश में करीब 17 हजार नियमित कर्मचारी हैं। इसके अलावा करीब आठ हजार पेंशनभोगी कर्मचारी भी हैं।

इनके वेतन और पेंशन भुगतान पर जल निगम को हर महीने करीब 48 करोड़ रुपए खर्च करना पड़ता है।

करीब एक साल से निगम की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। पिछले साल दीपावली से पहले नियमित व सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर करीब दो महीने तक चरणबद्ध तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया था।

उसके बाद जल निगम को शासन से सेंटेज की राशि मिली थी। अब होली में फिर कर्मचारियों के सामने वेतन का संकट खड़ा हो सकता है।


जल निगम के कर्मचारी नेता अजय पाल सिंह सोमवंशी ने बताया कि अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। होली पर वेतन मिल पाएगा, इसका पता नहीं है।

अगर जल निगम को सरकार से सेंटेज की राशि मिली, तभी वेतन की उम्मीद की जा सकती है।

इस बारे में जल निगम के प्रबंध निदेशक पीके आसुदानी ने बताया कि होली पर कर्मचारियों को वेतन मिल सके, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed