फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no rent for azam's trust

आजम पर मेहरबानी, माफ किया किराया

Wed, 09 Jul 2014 02:51 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
no rent for azam's trust

सरकार ने नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को रामपुर में दी गई 8.277 एकड़ जमीन का सालाना लीज रेंट माफ कर दिया है।

विज्ञापन


इसी ट्रस्ट ने जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की है। रामपुर में इस ट्रस्ट को सालाना 30 हजार रुपये के लीज रेंट पर यह जमीन दी गई है।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जौहर विश्वविद्यालय की जमीन के लिए लिया जाने वाला लीज रेंट माफ करने का प्रस्ताव मंगलवार को कैबिनेट के समक्ष रखा गया, जिस पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन


भविष्य में जौहर विश्वविद्यालय की जमीन के लीज रेंट को लेकर किसी तरह का राजनीतिक विवाद न खड़ा हो, इसके मद्देनजर आजम खां ने इसे माफ कराने का निर्णय कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम को एक और सौगात

no rent for azam's trust

वहीं कैबिनेट बैठक में लिए गए एक अहम फैसले के अनुसार रामपुर में ही नगर निकाय का प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस संस्थान में नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों व अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस पर आने वाली पूरी लागत राज्य सरकार वहन करेगी। मंगलवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का एक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की केंद्र सरकार की योजना थी।

इसके तहत 65 प्रतिशत रकम केंद्र सरकार को देनी थी जबकि 35 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश सरकार को देना था।

2012 में ही खत्म हो गई थी योजना

no rent for azam's trust

जनवरी 2013 में प्रदेश सरकार ने इसे रामपुर में बनाने का निर्णय किया।

जब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया तो पता चला कि यह योजना वर्ष 2012 में ही खत्म हो गई। प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव भेजने में विलंब कर दिया।

रामपुर नगर विकास मंत्री मो. आजम खां का गृह जनपद है। इसलिए यह प्रशिक्षण संस्थान उनकी नाक का भी सवाल बन गया था।

अब मंत्री ने इस संस्थान को प्रदेश सरकार के पैसे से बनवाने का प्रस्ताव तैयार करवाया था, जिसे कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed