{"_id":"e317b671f346eb960dd1922b88f47ee0","slug":"no-relief-for-sanjay-pratap-jaiswal-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता का बयान दर्ज, कांग्रेसी MLA मुश्किल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता का बयान दर्ज, कांग्रेसी MLA मुश्किल में
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Apr 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी विधायक संजय प्रताप जायसवाल पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर लिखाने वाली युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद हजरतगंज पुलिस विधायक को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि अगले सप्ताह विधायक को नोटिस भेजा जाएगा। युवती का मेडिकल परीक्षण बृहस्पतिवार को पूरा हो गया था।
पुलिस का कहना है कि युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष जो बयान दिए हैं, उससे विधायक की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। युवती ने विधायक पर नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवती ने कहा है कि विधायक ने पहले उसका शोषण किया, फिर शादी का झांसा देता रहा। इतना ही नहीं, जायसवाल ने अपने विधायक होने की बात कई हफ्तों तक छिपाए रखी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि विधायक ने उसे दारुलशफा स्थित अपने आवास पर रखा और खुद को अविवाहित बताता रहा।
बीते वर्ष दिसंबर में जब विधायक की पत्नी और परिवार के सदस्यों ने दारुलशफा पहुंचकर हंगामा और मारपीट की तब युवती ने पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस के रवैये से निराश युवती ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया, जिसके बाद हजरतगंज कोतवाली में विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि विधायक को भी बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस देकर बुलवाया जाएगा।