फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No quota for nominated councillors announced

Lucknow News: नामित पार्षदों के लिए कोटे की घोषणा नहीं

Tue, 24 Mar 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
No quota for nominated councillors announced
लखनऊ। शासन की ओर से 16 मार्च को मनोनीत 10 नामित पार्षदों को महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को शपथ दिलाई और प्रमाणपत्र भी दिए। हालांकि, इन्हें निर्वाचित पार्षदों की तरह विकास कार्य के लिए कोटा दिए जाने की कोई घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेने वाले नामित पार्षदों में गणेश वर्मा, दीपू जायसवाल, रूपचंद्र अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, नेहा सिंह, मधुबाला त्रिपाठी, पुरुषोत्तम पुरी, संतोष बलखंडी और अखिलेश गिरि शामिल रहे। ये सभी भाजपा संगठन से जुड़े हैं। इनमें पूर्व पार्षद संतोष बलखंडी और अखिलेश गिरि शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रावधान के तहत उन्हें नामित पार्षद मनोनीत किया जाना चाहिए, जो नगर निगम अधिनियम के जानकार हों और समाज में जिनका बड़ा योगदान हो, पर ऐसा होता नहीं है। नामित पार्षद नगर निगम सदन में भाग तो ले सकते हैं, पर मतदान की स्थिति में मत नहीं दे सकते हैं। इसी तरह उन्हें विकास कार्य के लिए वार्ड विकास निधि भी आवंटित नहीं होती है। नगर निगम निर्वाचित पार्षदों को 2.10 करोड़ रुपये के विकास कार्य का कोटा आवंटित करता है। वार्ड में उनके सुझाव पर कार्य कराए जाते हैं, पर नामित पार्षदों के मामले में ऐसा नहीं है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed