{"_id":"3eb96c63554d01ed6a920121a4a2c775","slug":"no-politics-in-yoga-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शिविरों पर चला चुनाव आयोग का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शिविरों पर चला चुनाव आयोग का डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 Apr 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग शिविर के नाम पर राजनीति करने वाली संस्थाओं की अब खैर नहीं है। ऐसी संस्थाओं को चिह्नित कर भविष्य में इन्हें योग शिविर लगाने की इजाजत न देने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने इसका पालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग के निर्देशों के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को नए दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। इस समय आचार संहिता लागू है।
इन दिनों कई संस्थाएं योग शिविर लगाने की इजाजत लेती हैं। लेकिन योग शिविर के बहाने प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गैर राजनीतिक मंच के नाम पर इजाजत लेने के बाद यह मंच राजनीतिक बन जाते हैं।
विज्ञापन
इसी को लेकर चुनाव आयोग ने नाराजगी जताई है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इस तरह के योग शिविरों पर निगाह रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन