फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No oxygen in two private hospitals in Lucknow.

लखनऊ: तीन अस्पतालों में दो घंटे अटकी रहीं कोविड मरीजों की सांसें

Wed, 21 Apr 2021 06:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Apr 2021 06:10 PM IST
सार

ऑक्सीजन का संकट बढ़ा को मेकवेल और मेयो अस्पताल की ओर से तीमारदारों के लिए एक नोटिस लगा दिया गया। इसमें कहा गया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हैं। ऐसे में परिजन उन मरीजों को अन्य संस्थानों में ले जाएं, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। यह नोटिस देखते ही तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन की आपूर्ति करवाई।

विज्ञापन
No oxygen in two private hospitals in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

निजी मेडिकल कॉलेज समेत लखनऊ शहर के तीन अस्पतालों में बुधवार दोपहर ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर पहुंचने से तीन सौ से अधिक कोविड मरीजों की जान पर बन आई। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने मरीजों का इलाज करने से हाथ खड़े कर लिए। साथ ही नोटिस चस्पा कर तीमारदारों से मरीज ले जाने के लिए कह दिया। इससे हड़कंप की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने करीब दो घंटे बाद सभी जगह ऑक्सीजन की आपूर्ति करवाई, तब सबने राहत की सांस ली।

पांच मरीजों को किया गया शिफ्ट 
गोमतीनगर स्थित मेकवेल कोविड अस्पताल में 50 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 10 वेंटिलेटर व बाईपैप पर हैं। बाकी मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। दोपहर में यहां ऑक्सीजन का स्टॉक करीब खत्म हो गया। इस पर अस्पताल प्रशासन ने इलाज करने से इनकार कर दिया। मामले की सूचना जिला प्रशासन को देने के साथ मरीजों को दूसरे संस्थान शिफ्ट कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


इसके बाद महज पांच मरीजों को दूसरे संस्थान भेजा गया। मेयो हॉस्पिटल में करीब 127 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 15 वेंटिलेटर पर, जबकि 10 मरीज बाईपैप पर हैं। यहां भी ऑक्सीजन का संकट आने पर हड़कंप की स्थिति रही। इंटीग्रेल हॉस्पिटल में भर्ती 132 मरीजों में से 10 वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 15 मरीज बाइपैप पर हैं। बाकी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस लगा दिया- ले जाइए अपने मरीज

ऑक्सीजन का संकट बढ़ा को मेकवेल और मेयो अस्पताल की ओर से तीमारदारों के लिए एक नोटिस लगा दिया गया। इसमें कहा गया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हैं। ऐसे में परिजन उन मरीजों को अन्य संस्थानों में ले जाएं, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। यह नोटिस देखते ही तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन की आपूर्ति करवाई।

शुक्र है, नहीं गई किसी की जान
ऑक्सीजन न होने पर अस्पताल प्रशासन के इलाज से इनकार करने पर अफरातफरी मच गई। इस पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों संस्थानों में सिलेंडर की खेप भेजवाई। इसके बाद मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। निजी अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं गई है। सिलेंडर की एक खेप आने से 24 घंटे तक निर्बाध आपूर्ति रहेगी। अफसरों ने बाकी खेप भी भेजने की बात कही है। सीएमओ डॉ. संजय का कहना है कि तीनों अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंच गई है। किसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

चरक अस्पताल में भी देर रात संकट
चरक अस्पताल में भी बुधवार को ऑक्सीजन का संकट आ गया। डायरेक्टर प्रदीप सिंह के मुताबिक अस्पताल में 39 मरीज भर्ती हैं। इनके लिए 30 सिलेंडर भेजे गए हैं, जो नाकाफी हैं। यहां दो मरीजों की मौत भी हो गई। अस्पताल का कहना है कि मौतें ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई हैं। इनकी हालत बेहद गंभीर थी।

प्राइड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म
गोमतीनगर के विशेष खंड स्थित प्राइड हॉस्पिटल में बुधवार शाम ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म हो गया। इस पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए और तीमारदारों से ही ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा। मुंशीपुलिया निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी मां कोविड निगेटिव हैं, पर उनकी हालत गंभीर है। ऐसे में अब उन्हें लेकर कहां जाएं। इस अस्पताल में 12 मरीज ऑक्सीजन पर हैं और सबके तीमारदार ऑक्सीजन खत्म होने से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed