{"_id":"5d8a77e18ebc3e01702d1266","slug":"no-nomination-on-second-day-lucknow-news-lko483376721","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नामांकन नहीं, निगरानी को कंट्रोल कक्ष क्रियाशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नामांकन नहीं, निगरानी को कंट्रोल कक्ष क्रियाशील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कैंट विधानसभा के उपचुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। इस दौरान नामांकन कक्ष संख्या 19 में मौजूद आरओ व एआरओ के समक्ष मात्र नौ लोगों ने पहुंच कर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने को पर्चा हासिल किए। कैंट विधान सभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की निगरानी को कंट्रोल कक्ष ने कामकाज शुरू कर दिया है। आचार संहिता की निगरानी को गठित अलग-अलग टीमों ने भी विधानसभा क्षेत्र में स्थलीय भ्रमण शुरू कर दिया है।
रिटर्निंग ऑफीसर (आरओ) व एसडीएम सदर अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों में ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार रहे। उपचुनाव से जुड़ी कैंट विधानसभा में आचार संहिता की निगरानी को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष संख्या 55 में नियंत्रण कक्ष का संचालन शुरू किया गया। प्रभारी अधिकारी आचार संहिता व एडीएम सिटी पश्चिम संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि कंट्रोल कक्ष में हेल्पलाइन नंबर 0522 2611117, 2611118 और 26111119 पर कोई भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकता है। स्थलीय सत्यापन के बाद निगरानी टीमें त्वरित कार्रवाई करेंगी। इसके तहत मुख्य तौर से बिना भवन मालिक की अनुमति के आवासीय भवन पर चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा करना, बैनर पोस्टर लगाना, प्रचार होल्डिंग संग पार्टी का झंडा युक्त वाहन इस्तेमाल में लाने की शिकायत शामिल रहेगी।
व्हाट्सएप पर भी दर्ज कराएं शिकायत
आचार संहिता के उल्लंघन की फोटो युक्त शिकायत दर्ज कराने को कंट्रोल कक्ष में एक व्हाट्सअप नंबर 9140930552 भी मतदान तिथि तक क्रियाशील रहेगा। आचार संहिता की निगरानी को उड़न दस्तों संग स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो वीविंग टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक और एमसीएमसी टीम का गठन कर मंगलवार शाम से इन्हें क्रियाशील बना दिया गया है।