फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No new variant found in UP, infection from Omicron itself, revealed in new report of genome sequencing

UP News : यूपी में नहीं मिला नया वैरिएंट, ओमिक्रॉन से ही संक्रमण, जीनोम सीक्वेंसिंग की नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sun, 12 Jun 2022 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jun 2022 01:15 AM IST
सार

11 करोड़ 54 लाख 92 हजार 701 लोगों की हुई कोविड जांच। अब तक 33 करोड़ 21 लाख 90 हजार का हुआ टीकाकरण। इन दिनों जो भी मरीज मिल रहे हैं, वे ओमिक्रॉन वैरिएंट के हैं। वहीं राज्य में पॉजिटिविटी दर भी न्यूनतम है।

विज्ञापन
No new variant found in UP, infection from Omicron itself, revealed in new report of genome sequencing
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : Pixabay

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग की नई रिपोर्ट में प्रदेश में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है। इन दिनों जो भी मरीज मिल रहे हैं, वे ओमिक्रॉन वैरिएंट के हैं। वहीं राज्य में पॉजिटिविटी दर भी न्यूनतम है। यह स्थिति घबराने की नहीं है, पर सतर्क और सचेत रहने की है। कोविड को लेकर पहले की तरह सतर्कता बनाए रखना होगा। उन्होंने यह जानकारी शनिवार को टीम 9 की बैठक में कोविड की स्थिति की समीक्षा के दौरान दी। उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने में तेजी लाई जाए। 

विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे में कोविड के 236 नए केस सामने आए हैं और 152 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या 1087 है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 96 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 54 लाख 92 हजार 701 कोविड टेस्ट किए गए हैं। राज्य में अब तक 33 करोड़ 21 लाख 90 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13 करोड़ 87 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दिया जा चुका है। इस प्रकार 94.09 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 98.46 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज और 81.21 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 91.44 प्रतिशत बच्चों ने टीके की पहली खुराक तथा 46.79 प्रतिशत बच्चों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है। 32 लाख 82 हजार लोगों को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचारी रोग अभियान की तैयारी पूरी करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेशव्यापी अभियान शुरू हो रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, फॉगिंग, सैनिटाइजेशन के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाए। इसमें जनप्रतिनिधि का भी सहयोग लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed