फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No money for UP to repair roads.

गड्ढों वाली सड़क पर ही करना होगा सफर, नहीं होगी मरम्मत

Thu, 18 Jun 2015 02:35 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Jun 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
No money for UP to repair roads.

प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए पैसे का संकट पैदा हो गया है। केंद्र सरकार ने सड़क मरम्मत के लिए 1000 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान देने से हाथ खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इससे निपटने के लिए अपने बजट से 500 करोड़ रुपये और देने का फैसला किया है। इसके बावजूद 2015-16 में मंजूर 3005 करोड़ रुपये में 500 करोड़ रुपये कम हो गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले से कार्ययोजना में शामिल तमाम बदहाल सड़कों की मरम्मत फंस जाएगी। जिससे लोगों को अभी भी टूटी-फूटी सड़कों पर ही चलना होगा।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2014-15 में प्रदेश को केंद्र सरकार से 795 करोड़ रुपये सड़कों की मरम्मत (अनुरक्षण) के लिए मिला था। प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से 1600.50 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले साल की उपलब्धि को देखते हुए इस बार बजट में केंद्र से विशिष्ट अनुदान के रूप में 1000 करोड़ रुपये और अपने स्तर से 2005 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

सड़कों की मरम्मत के लिए बचे सिर्फ 2005 करोड़ रुपये

No money for UP to repair roads.

इस तरह 3005 करोड़ रुपये सड़क अनुरक्षण पर खर्च करने की तैयारी थी। लेकिन केंद्र ने 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों का हवाला देकर अनुदान देने से इन्कार कर दिया। इससे सड़कों की मरम्मत के  लिए सिर्फ 2005 करोड़ रुपये बच रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि सड़कों की मरम्मत में आने वाली मुश्किलों के मद्देनजर हाल में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। प्रमुख सचिव लोकनिर्माण ने केंद्र से नामंजूर 1000 करोड़ रुपये राज्य सरकार के बजट से तत्काल दिलाने की मांग की।

पर, वित्त विभाग ने मौजूदा स्थितियों के मद्देनजर पिछले साल के बराबर 2395.50 करोड़ रुपये देने का तर्क रखा। इस तरह 400 करोड़ रुपये और देने पर सहमति बनी।

प्रमुख सचिव लोकनिर्माण ने इतने से काम न बनने की बात बताई तो रकम 500 करोड़ तय की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed