फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no matter how bad situation is bjp will celebrate says akhilesh

हालात कितने भी खराब हों पर ‘शूट-बूथ’ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे : अखिलेश

Fri, 01 Mar 2019 11:31 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 01 Mar 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
no matter how bad situation is bjp will celebrate says akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
आतंकी हमला, सीमा पर तनाव, जांबाजों की शहादत और विंग कमांडर दुश्मनों के कब्जे में होने के बीच भाजपा के राजनीतिक आयोजनों पर अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने तीखा कटाक्ष किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात कितने भी खराब हों पर इस ‘शूट-बूथ’ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि ‘आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है। ऐसे में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकॉर्ड बनाने में लगी हुई है। आज तो भाजपा समर्थक भी इस आयोजन पर शर्मिंदा हैं। हालात कितने भी खराब हों पर इस ‘शूट-बूथ’ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे, निंदनीय।’
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी बुधवार देर रात भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा,‘ कल मैं मथुरा के लाल, शहीद पंकज सिंह केगांव में शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हूंगा, तुम्हारा मजबूत बूथ तुम्हें मुबारक।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed