फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus No mask no entry in government hospitals in Lucknow.

यूपी में कोरोना: चौथी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अब सरकारी अस्पतालों में बिना मास्क प्रवेश नहीं

Sat, 16 Apr 2022 04:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

कोरोना की चौथी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लक्षण वाले मरीजों के तीमारदारों की जांच होगी। बिना मास्क के सरकारी अस्पतालों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
coronavirus No mask no entry in government hospitals in Lucknow.
kgmu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की चौथी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी सरकारी अस्पतालों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं। बिना मास्क के ओपीडी व वार्डों में मरीज-तीमारदारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, मरीज संग तीमारदार में लक्षण होने पर उनकी भी जांच कराई जाएगी। अभी तक सरकारी अस्पतालों में तीमारदारों की जांच नहीं की जा रही थी।

विज्ञापन


कोरोना के मामले घटते ही हर जगह लापरवाही बरती जाने लगी। बाजार, मॉल हों या फिर अस्पताल लोग बिना मास्क के पहुंचने लगे। सामाजिक दूरी के नियम भी ढह गए। चिकित्सकों का मानना है कि इससे खतरा बढ़ सकता है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि कोरोना को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। लोग भीड़ में जाने से बचें। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क भी जरूर लगाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब ओपीडी व इमरजेंसी में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, जिनमें लक्षण होंगे उनकी जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव आने पर नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि कोई नया वैरिएंट तो नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सतर्कता इसलिए भी जरूरी : फिर दहाई में पहुंचे कोरोना संक्रमित
राजधानी में कोरोना संक्रमण की चाल एक बार फिर से तेज हो रही है। करीब 20 दिन बाद एक दिन में संक्रमण के 10 नए मामले मिले। शुक्रवार को अलीगंज, चौक, आलमबाग, गोमतीनगर व इंदिरानगर समेत कई अन्य इलाकों में नए मामले मिले। इसके साथ ही सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 29 हो गई। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों की संख्या इकाई में ही रह रही थी।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के अनुसार अस्पतालों को अलर्ट जारी कर कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार कोरोना को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करें। अस्पतालों की ओपीडी व इमरजेंसी में लक्षण वाले लोगों की कोरोना की जांच कराने का निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

253 स्कूलों में लगेगा टीका

स्वास्थ्य विभाग 12 से 14 साल के बच्चों को जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगाने की तैयारी में है। इसके लिए शनिवार से 253 स्कूलों में वैक्सीनेशन शुरू होगा। 34,430 बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि जिले में 16 मार्च से इस आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण चल रहा है। अभी तक 30 स्कूलों में वैक्सीन लग रही थी। अब 253 स्कूलों में अभियान चलेगा। वहीं, पीएचसी में भी वैक्सीन लगेगी। चार सप्ताह बाद इसकी दूसरी डोज लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed