{"_id":"67548597a92f688efc0b7a0c","slug":"no-license-to-keep-a-dog-35-thousand-fine-on-seven-lucknow-news-c-13-1-lko1029-984312-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बगैर लाइसेंस टहला रहे थे कुत्ते, सात पर 35 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बगैर लाइसेंस टहला रहे थे कुत्ते, सात पर 35 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
लखनऊ। घरों में पल रहे कुत्तों के लाइसेंस की जांच के लिए नगर निगम के पशु कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें विजयंत खंड, विशाल खंड, लोहिया पार्क के पास टीम ने बगैर लाइसेंस कुत्ते टहलाते सात लोगों को पकड़ा। इनसे 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
प्रवर्तन दल तथा डॉग कैचिंग स्कवॉयड के साथ पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान मौके पर लाइसेंस भी बनाए गए। टीम ने एक लेब्राडोर को जब्त भी किया, जिसे जुर्माने के बाद छोड़ा गया। अभियान के दौरान कई लोग अपने कुत्ते को लेकर भागते भी नजर आए।
लाइसेंस नहीं पेश करने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्राविधान है। अभी तक 3449 लाइसेंस बनाए गए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में 5600 लाइसेंस बनाए गए थे। नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर ऑनलाइन डॉग रजिस्ट्रेशन पर जाकर भी लाइसेंस बनवाया जा सकता है।