{"_id":"697d19a56e2cc0eecf033d73","slug":"no-left-turn-intersection-jammed-lucknow-news-c-13-lko1070-1582229-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाएं मुड़ने की जगह नहीं, चौराहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाएं मुड़ने की जगह नहीं, चौराहे जाम
विज्ञापन
सिकंदरबाग चौराहे पर जाम।
लखनऊ। शहर की सड़कों पर सुचारू यातायात के लिए चौराहों पर लेफ्ट टर्न का फ्री होना अनिवार्य है। वर्तमान में अधिकांश प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री न होने से लाल सिग्नल होते ही वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। अक्सर वाहन चालक बाएं लेन को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे उस ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी मजबूरी में रुकना पड़ता है।
सिकंदरबाग चौराहा
हजरतगंज के बाद यह शहर का सबसे महत्वपूर्ण चौराहा है। पूर्व में यूपीटेक से हजरतगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर लेफ्ट टर्न फ्री किया गया था। कुछ समय व्यवस्था सुचारू रही, लेकिन सभी बैरियर टूट गए। अब वाहन चालक बाएं लेन को घेर लेते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
1090 चौराहा
बालू अड्डा से 1090 चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर लेफ्ट टर्न फ्री की कोई व्यवस्था नहीं है। पीक आवर्स में यहां वाहनों का भारी दबाव रहता है। यदि इस लेन को फ्री कर दिया जाए, तो चौराहे पर वाहनों का बोझ काफी कम हो सकता है।
विज्ञापन
बर्लिंग्टन चौराहा
इस चौराहे के दोनों किनारों पर लेफ्ट टर्न फ्री न होने से सीधे जाने वाले और बाएं मुड़ने वाले वाहन एक साथ फंस जाते हैं। यहां तत्काल सुधार की आवश्यकता है, ताकि यातायात का दबाव संतुलित हो सके।
बंगला बाजार चौराहा
रायबरेली रोड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए पहले यहां लेफ्ट टर्न फ्री की सुविधा थी। समय के साथ सुरक्षा बैरियर टूटने से यह व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिससे अब यहां वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
लालबत्ती चौराहा
शहर के इस वीआईपी और व्यस्ततम चौराहे पर भी लेफ्ट टर्न की सुविधा न होने से यातायात की रफ्तार धीमी बनी रहती है।
सफल मॉडल : हजरतगंज और लोहिया अस्पताल चौराहा
शहर के हजरतगंज और लोहिया अस्पताल चौराहे इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। ये दोनों पूरी तरह लेफ्ट टर्न फ्री हैं। भारी यातायात के बावजूद यहां कभी जाम नहीं लगता और वाहन 24 घंटे बिना किसी बाधा के गुजरते हैं।
Iबेहतर ट्रैफिक के लिए लेफ्ट फ्री, नो राइट टेक यू टर्न का फार्मूला बेहतर है। प्रयास जारी है। वाहन चालकों में जागरूकता की कमी से अक्सर लेफ्ट टर्न फ्री नहीं हो पाता। कुछ चौराहों पर रोड इंजीनियरिंग का काम शुरू किया गया है। जल्द काम पूरा होने के बाद लेफ्ट टर्न फ्री की व्यवस्था लागू कराई जाएगी।I
I- बबलू कुमार, जेसीपी एलओI